छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : ईडी ने आईएएस रानू साहू को किया गिरफ्तार, अदालत में पेश

रायपुर। आईएएस रानू साहू को ईडी ने आज गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया। भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ में संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिलने पर विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद अब रिमांड पर भी लिया जा सकता है। बता दें कि गिरफ़्तारी होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। छापेमारी के बाद रानू साहू को ईडी की टीम दफ़्तर फिर अदालत लेकर पहुंची। कोरबा की पूर्व कलेक्टर आईएएस रानू साहू के घर ईडी ने तीसरी बार छापा मारा है। इससे पहले कोल परिवहन केस में भी उनके सरकारी बंगले और मायके में छापा पड़ चुका है। ईडी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व ईडी सौम्या चौरसिया, आइएएस समीर विश्नाई को गिरफतार कर जेल भेज चुकी है। इसी तरह कल ही आईपीएस जी पी सिंह को केन्द्र सरकार ने बर्खास्त कर दिया है और अब यह आईएएस रानू साहू का प्रकरण सामने है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button