राष्ट्रीय

प्रदेश के 7 आईएफएस अधिकारियों का तबादला, संजीता गुप्ता बनीं लघु वनोपज संघ की प्रभारी एमडी

प्रदेश के 7 आईएफएस अधिकारियों का तबादला, संजीता गुप्ता बनीं लघु वनोपज संघ की प्रभारी एमडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रदेश में कार्यरत सात भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। फेरबदल के तहत एपीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ का प्रभारी प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं अमरनाथ प्रसाद को वन विभाग का सचिव बनाया गया है। तबादला सूची में 1997 बैच की संजीता गुप्ता, 1998 बैच के अमरनाथ प्रसाद, 2005 बैच के एस. वेंकटाचलम, 2009 बैच के अभिषेक कुमार सिंह, 2012 बैच के गुरुनाथन एन., 2013 बैच के प्रणय मिश्रा और 2013 बैच के रमेश कुमार जांगड़े शामिल हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button