छत्तीसगढ़

विधायक रंजना साहू ने विधानसभा में सरकार को घेरा

मंत्रियों को देनी पड़ी सफाई, सिंहदेव पर की टिप्पणी, जानिए सीएम भूपेश बघेल ने क्यों टोका उन्हें ?

रायपुर – धमतरी विधायक और भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कल विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बोलते हुए सरकार की खूब धज्जियां उड़ाई. रंजना साहू का भाषण इतना मारक रहा कि सीएम से लेकर विधायक और मंत्रियों तक को सफाई देनी पड़ी।

अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि शराब बिक्री और खराब कानून व्यवस्था के चलते छत्तीसगढ़ की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार झूठी तारीफ पर मुस्काती है। अवैध शराब बिकी, जुआ सट्टा को प्रश्रय दे रही कांग्रेस के राज में बहन बेटी सुरक्षित नहीं हैं। वे अपनी जान गंवा रही हैं। अंबिकापुर जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाए गए, जेल अधीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा है, राजधानी में 15 साल की बेटी को सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित, अपमानित किया गया था, कहां है कानून प्रशासन? 14 साल की बेटी गर्भवती हो रही है। युवाओं के नग्न प्रदर्शन पर भी सरकार को शर्म नही आई।

उन्होंने शराबबंदी के मुद्दे पर झूठा वादा करने का आरोप लगाया तो विधायक देवेंद्र साहू ने टोका और भाजपा राज की खामियां गिनाई। भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने आगे कहा कि कहां गया पुलिस प्रशासन? सरकार को नैतिक अधिकार नही है राज करने का। हमारी बहनों को धोखा दिया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने भी रंजना साहू के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया दी और झलियामाडी छात्रावास प्रकरण याद दिलाया। मंत्री ने कहा दिल्ली और मणिपुर के भाजपा राज में क्या हो रहा, याद कर लीजिए। श्रीमती साहू ने शिक्षा विभाग में प्रमोशन के बाद पदांकन के मामले में बड़ी तकनीकी चूक को उजागर किया तो लोग लोग वाह वाह करते देखे गए। इससे साबित हुआ कि रंजना साहू पूरी तैयारी के साथ विधानसभा पहुंची थीं।

विधायक रंजना साहू ने लोक निर्माण विभाग में व्याप्त अव्यवस्था की जमकर धज्जियां उड़ाई। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री के वादे के अनुरूप सुगम सड़क योजना में पैसे नही मिले।

बेरोजगार युवाओं ने लाखों करोड़ों

एडवांस में ब्याज में पैसा लेकर सड़कें और पुल पुलिया बनवाई लेकिन उन्हें आज तक सरकार से राशि नही मिल सकी। वे हताश हो गए। इस पर लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गलत बात करने का आरोप लगाया और सफाई दी कि सबका भुगतान हो चुका है, किसी की राशि नही बची है।

सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब हासिल कर चुकी रंजना साहू ने हाल ही में ऊर्जा मंत्री बने टी एस सिंहदेव पर निशाना साधा और कहा कि ये उस विभाग के मंत्री हैं जिसमें पैसा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने जब ऊर्जा विभाग के अफसरों से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारा विभाग खाली है, इसमें कुछ भी बजट नहीं है। ऐसे में मंत्रीजी कितना न्याय कर सकेंगे। इस पर सिंहदेव मुस्काते रहे।

..जब सीएम भूपेश बघेल ने किया हस्तक्षेप

धमतरी विधायक रंजना साहू ने स्कूल शिक्षा विभाग के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी का प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों स्कूल ऐसे हैं जहां पर विषय के अनुरुप शिक्षक नहीं है ऐसे में बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने कई बार आत्मानंद स्कूल कहकर संबोधित किया तो इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें टोका और अपनी सीट पर खड़े हो गए। सीएम ने उन्हें याद दिलाया कि स्वामी आत्मानंद जी छत्तीसगढ़ के सम्मानीय संत हैं, उनके नाम पर हमने स्कूल शुरु किया है, ऐसे में आप बार-बार आत्मानंद के रही हैं, इसे सुधारना चाहिए। इस पर रंजना साहू ने बड़प्पन दिखाते हुए क्षमा मांगी और उसके बाद स्वामी आत्मानंद कहकर संबोधित किया।

श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस के लोग पीएम मोदी को चौकीदार चोर है कहकर अपमानित करते हैं जबकि इसके उलट मोदीजी ने छत्तीसगढ़ को अरबों की आर्थिक मदद और विकास योजनाएं दी हैं। उन्होंने इसे आंकड़ों के साथ साबित भी कर दिखाया।

कुल मिलाकर विधायक रंजना साहू ने सधा हुआ, सारगर्भित, संच्छिप्त भाषण देकर वाहवाही बटोरी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button