छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा की नियुक्ति

बिलासपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, ओडिशा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही हाईकोर्ट के नेतृत्व में बदलाव का रास्ता साफ हो गया है।
वहीं, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति अग्रवाल वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button