छत्तीसगढ़

विधायक ओंकार साहू के प्रयास से आमदी में ₹99.95 लाख के सर्व समाज मांगलिक भवन को मिली स्वीकृति , नेता प्रतिपक्ष व पार्षदों ने जताया आभार 

विधायक ओंकार साहू के प्रयास से आमदी में ₹99.95 लाख के सर्व समाज मांगलिक भवन को मिली स्वीकृति , नेता प्रतिपक्ष व पार्षदों ने जताया आभार

आमदी। नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक-01 में डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य के लिए ₹99.95 लाख की स्वीकृति मिलने पर नगर पंचायत आमदी के नेता प्रतिपक्ष श्री ऋषभ ठाकुर सहित पार्षद श्री पारसमणी साहू, श्री चितेन्द साहू एवं श्रीमती ललिता पटेल ने धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे आमदी नगर में सामाजिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर एवं पार्षदों ने कहा कि धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलना आमदी नगर के लिए हर्ष का विषय है। सर्व समाज मांगलिक भवन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस भवन के निर्माण से नगर के सभी समाजों को विवाह समारोह, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि विधायक ओंकार साहू द्वारा आमदी नगर के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप यह स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह भवन सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने के साथ ही सभी समाजों के लिए सामुदायिक आयोजनों का साझा केंद्र बनेगा। डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम पर बनने वाला यह भवन समानता, सामाजिक न्याय और सर्वसमाज की सहभागिता के मूल्यों को भी आगे बढ़ाएगा।

नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षदों ने कहा कि ₹99.95 लाख की स्वीकृति आमदी नगर के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। इसके लिए उन्होंने धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू एवं संबंधित विभाग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अपेक्षा जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूर्ण होगा, जिससे नगरवासियों को जल्द इसका लाभ मिल सकेगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत आमदी के नेता प्रतिपक्ष श्री ऋषभ ठाकुर, पार्षद श्री पारसमणी साहू, श्री चितेन्द साहू एवं श्रीमती ललिता पटेल ने संयुक्त रूप से विधायक श्री ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button