राष्ट्रीय

पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 18,690 करोड़ रुपये

बनासकांठा से पीएम मोदी ने बटन दबाकर ट्रांसफर की राशि

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इस किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 325 करोड़ रुपये की लागत से तैयार भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया।

127 एकड़ में फैले इस अत्याधुनिक केंद्र का उद्देश्य देशी पशु नस्लों का संरक्षण और संवर्धन करना है। यहां आईवीएफ और एम्ब्रियो ट्रांसफर जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए गाय और भैंसों की नस्लों में सुधार किया जाएगा। केंद्र में हर साल 25 हजार उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूण तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान करीब 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। इनमें अहमदाबाद मेट्रो विस्तार, हाईवे चौड़ीकरण, आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण और कृषि बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button