छत्तीसगढ़राजनीति

मंत्री सिंहदेव और रविंद्र चौबे अब भी दे रहे विरोधाभासी बयान, कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा छत्तीसगढ़ : ओपी चौधरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे संविदा कर्मचारियों में शामिल मोतीलाल कौशिक की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी ने मोतीलाल की जान ली है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी। छत्तीसगढ़ की जनता और कर्मचारी कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे।

ओपी चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा किया था। तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल ने 10 दिन में नियमितीकरण का लिखित वादा किया था। लेकिन आज इनके जन घोषणा पत्र के निर्माता और चंद महीने के उप मुख्यमंत्री सिंहदेव बयान दे रहे हैं कि संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने में मुश्किल है। दूसरी तरफ इनके संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे कह रहे हैं कि कैबिनेट में चर्चा कर रहे हैं। यह झूठा आश्वासन और छलावा पौने 5 साल से कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसी बीच पंडरिया में हड़ताली संविदा कर्मी की मृत्यु हो गई। कांग्रेस ने जो वादाखिलाफी की है उसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया जा सकता। भूपेश बघेल की वादाखिलाफी के शिकार हुए संविदा कर्मचारी का बलिदान छत्तीसगढ़ हमेशा याद रखेगा। भाजपा ने संविदा कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया है। कांग्रेस ने नियमितीकरण का वादा अपने झूठ फरेब के दस्तावेज में किया था। इसी वादे को पूरा करने की मांग पर प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को अन्न जल का त्याग करने मजबूर होना पड़ा है। एक कर्मचारी भूपेश बघेल की धोखेबाजी की वजह से जान से हाथ धो बैठा। उसकी चार माह की बच्ची अनाथ हो गई। चार माह बाद इन मजलूमों की आह कांग्रेस को भी यतीम कर देगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button