छत्तीसगढ़

रायपुर : अधिकारी की पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस जाँच में जुटी

रायपुर। पंडरी थाना इलाके के मोवा ओवर ब्रिज के पास पटरी पर महिला की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि पति से किसी बात से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि, रविवार सुबह मोवा ब्रिज के पास ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने जान दे दी है। महिला महालेखाकार कार्यालय में अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा है। बताया गया कि मृतक का पति महालेखाकार कार्यालय सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ है। पति किसी काम से मुंबई गया था। वहां से लौटते ही वह कार लेकर घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा। जिससे उसकी पत्नी गुस्सा हो गई थी। पति के देर रात घर आने की वजह से पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पत्नी ने 3 बजे रात को पत्नी ने दरवाजा खोला और रविवार सुबह 5 बजे करीब रेल पटरी के नीचे आकर जान दे दी। पुलिस मामले में जाँच कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button