छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा अजा मोर्चा की बैठक 1 अगस्त को, आज रायपुर आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक आगामी 01 अगस्त को राजधानी रायपुर में होने जा रही है। आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारियों दृष्टि से छत्तीसगढ़ में 23 वर्ष में पहली बार आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के 80 दिग्गज अजा नेता हिस्सा लेंगे।

भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व मोर्चा प्रभारी सी.टी. रवि, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य सहित मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, 35 संगठन राज्यों के मोर्चा प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। श्री मार्कण्डेय ने कहा कि बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ ही महासंपर्क अभियान की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। बैठक में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों के शासनकाल में अजा वर्ग के कल्याण की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जिनसे सामाजिक न्याय और राजनीतिक सहभागिता की दिशा में क्रांतिकारी पहल हुई है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए कल्याणकारी कार्यक्रमों व योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की योजना पर बैठक में चर्चा होगी, साथ ही छत्तीसगढ़ व राजस्थान में दलितों, विशेषकर दलित महिलाओं पर बढ़ी अत्याचार की घटनाओं को लेकर दोनों प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनमत जागृत करने की योजना बनाई जाएगी। इस बैठक में भाग लेने के लिए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य 31 जुलाई को रात 8 बजे राजधानी पहुँचेंगे। श्री संतोष, श्री रवि और श्री सतीश 01 अगस्त की सुबह रायपुर आएंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button