छत्तीसगढ़

छग : पति ने धारदार हथियार हमला कर पत्नी को मार डाला, खुद फांसी लगाकर दे दी जान, जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले से हत्या और आत्महत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पहले पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की और फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई।

सिविल लाइन थाना इलाके के खबरभट्टा बस्ती की यह घटना है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी एक कमरे में सोए हुए थे, वहीं चार बच्चे दूसरे कमरे में सोये हुए थे। तभी देर रात लगभग 3 बजे आरोपी सैय्यद सलीम (52 वर्ष) ने अपनी पत्नी आयशा बेगम (40 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके बाद खुद आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। इस हत्याकांड का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जाँच कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button