छत्तीसगढ़

मानवता का परिचय दिया स्वर्ग धाम सेवा समिति अध्यक्ष सन्नी छाजेड़ और जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी ने

बोराई थाना क्षेत्र के अज्ञात महिला की मृत शरीर का विधि विधान से अंतिम संस्कार करवाया

धमतरी – धमतरी जिले के अंतिम छोर बोराई थाना अंतर्गत 31 जुलाई की रात बस स्टैंड में निर्माणाधीन यात्री प्रतिक्षालय में अज्ञात महिला की मृत शरीर की जानकारी बोराई के ब्यवसायिक संस्थान के संचालकों ने बोराई थाना के सहायक निरीक्षक देवनाथ सिन्हा को जानकारी दी। सिन्हा ने तत्काल उक्त स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया इस दौरान ग्रामीणों से जानकारी मिली की उक्त महिला विगत 6 माह से ग्राम के आस पास नजर आ रही थी। शांम होती ही बस स्टैंड बोराई के पास रहती थी।जिनकी 31 जुलाई की रात्रि स्वास्थ्य खराब के चलते मृत हो गई। आस पास से उक्त महिला की नाम गांव पतासाजी करने का प्रयास किया गया,मगर स्पष्ट जानकारी किसी से नहीं मिला। वहीं बोराई निवासी जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी से पूछताछ में पता चला उक्त महिला की बोली भाषा किसी को समझ नहीं आता था वह अन्य भाषा बोलती थी। बोराई क्षेत्र उड़ीसा प्रांत से जुड़ा होने से,हो सकता है उक्त महिला उड़ीसा प्रांत की होगी बताया। फिर हाल अज्ञात महिला की अंतिम संस्कार के लिए स्वर्ग धाम सेवा समिति नगरी के अध्यक्ष सन्नी छाजेड़ एवं जिला पंचायत सदस्य साक्षी और उपनिरीक्षक सिन्हा के सहयोग से 1 अगस्त को बोराई में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान ग्राम वासी मिश्रीलाल नेताम उपसरपंच,राजकुमार ध्रुव,लखन मरकाम,शिव कुमार नेताम,उमीन राम कुमार,कोटवार दयाराम,सोनाधर चंदन सहित ग्राम वासियों ने अपनी मानवता का परिचय देते हुए अज्ञात महिला की अंतिम संस्कार करवाने में सहयोग प्रदान किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button