छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक संस्‍थाओं में प्रवेश के लिए 58 प्रतिशत लागू होगा आरक्षण, भूपेश कैबिनेट की लगी मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। भूपेश कैबिनेट में शैक्षणिक संस्‍थाओं में आरक्षण पर मुहर लगा दिया है। शैक्षणिक संस्‍थाओं में प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्‍य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 58 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। मुख्‍यमंत्री भूपेश ने टवीट कर इसकी जानकारी दी।

बताया गया की मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के अन्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा राज्य शासन की ओर से दायर एसएलपी में पारित अंतरिम आदेश दिनांक एक मई 2023 के अंतर्गत राज्य में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अनुसार नियुक्ति / चयन प्रक्रियाओं को जारी रखने हेतु अंतरिम राहत प्रदान की गई है। इस अंतरिम आदेश के अनुरूप ही, अंतरिम तौर पर, मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं में भी प्रवेश प्रक्रिया पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अंतर्गत करने का निर्णय लिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button