छत्तीसगढ़राजनीति

एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का 12 को रायपुर में

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का 12 अगस्त शनिवार को दोपहर 1.45 बजे माना विमानतल पहुंचकर रांवाभाठा, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे मां बंजारी गुरुकुल विद्यालय परिसर, रांवाभाठा पहुंचकर आयोजित रायपुर ग्रामीण विधानसभा के संकल्प शिविर में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे रांवाभाठा से शहीद स्मारक भवन रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे शहीद स्मारक भवन पहुंचकर आयोजित रायपुर दक्षिण विधानसभा के संकल्प शिविर में भाग लेंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button