छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा नेता अपने केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा हासिल करें, फिर कांग्रेस के विधायकों के परफॉर्मेंस पर सवाल उठाएं : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा सरकार के काम और कांग्रेस विधायकों के परफॉर्मेंस के आगे भाजपा प्रदेश में शून्य हो गई है। तभी तो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं से किनारा कर लिया और नरेंद्र मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा को बार-बार छत्तीसगढ़ आना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद प्रदेश में हुए विधानसभा के उपचुनाव, नगर निगम, नगर पालिका के चुनाव जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। जनता 2018 से प्रदेश में भाजपा को खारिज कर रही है जनता एवं अपने केंद्रीय नेताओं का विश्वास खो चुके भाजपा नेता किस मुंह से कांग्रेस के विधायकों के परफॉर्मेंस पर सवाल उठा रहे है? कांग्रेस विधायकों का परफॉर्मेंस अच्छा है इसीलिए भाजपा के केंद्रीय नेताओं के पसीने छूट रहे हैं और 2023 में भाजपा प्रदेश में वर्तमान की 13 सीट बचाने संघर्ष कर रही है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है भाजपा का जन विरोधी चेहरा और हम दो हमारे दो की नीति देश का बच्चा-बच्चा समझ चुका है भाजपा का एकमात्र सूत्र चुनाव में जनता से वादा करना और सत्ता मिलने के बाद वादा खिलाफी करना है 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार ने और 9 साल में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया है भाजपा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जनता से किये वादा को कैसे पूरा किया जाता है इसकी शिक्षा लेनी चाहिए। पौने पांच साल में 36 बिंदुओं में किए गए वादा में 34 बिंदुओं के वादों को पूरा किया गया है। 51 योजना बनाकर प्रदेश को खुशहाल बनाया है। प्रदेश में किसानों को सबसे ज्यादा धान की कीमत मिल रहा है जो किसी भी अन्य राज्य में नहीं मिल रहा है। रोजगार, संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार हर वर्ग के न्याय के लिए सरकार काम कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button