नहाने गए बच्चे की रुद्री बराज में डूबने से मौत,20 घंटे बाद मिली लाश
धमतरी – रुद्री बराज में शनिवार को नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जिसकी लाज लाश 20 घंटे के बाद रविवार सुबह मिली। सूचना पर पुलिस शव को निकलवाकर रक्तदान एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा निवासी उदय लाहोरिया अपने दोस्तों के साथ शनिवार सुबह नहाने के लिए रुद्री बराज हुआ था। इसी दौरान वह नहाते नहाते गहराई की ओर चला गया और डूब गया।बाकी बच्चे अपने घर वापस लौट गए। रविवार सुबह जब लाश तैरते हुए दिखाई दी तब रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लाश को निकलवाए। इसकी पहचान उदय लाहोरिया के रूप में हुई। रक्तदान एंबुलेंस के शिवा प्रधान और डोमन लाल साहू शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गए। रुद्री पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में रुद्री थाना प्रभारी सन्नी दुबे ने बताया कि शनिवार की सुबह कुछ बच्चे नहाने के लिए बराज आए हुए थे। इसी दौरान यह बच्चा डूब गया। इसके बाद सभी बच्चे बिना किसी को बताए वापस चले गए और कुछ लोगों को लेकर फिर आए। उसकी तलाश की नहीं मिलने पर वह किसी को बिना बताए घर वापस चले गए। शाम को जब बच्चे का पिता खोजते हुए पहुंचा और इसकी सूचना रुद्री थाना में दी। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो बराज के बाहर कपड़ा पड़ा हुआ था। इससे तो यह स्पष्ट हो गया था कि बच्चा बराज में डूब गया है। इसके बाद सुबह लाश मिली जिससे रेस्क्यू कर निकल गया। उनके साथ आए हुए बच्चे डर की वजह से किसी को नहीं बताए थे।
