छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा के हुए विधायक धर्मजीत सिंह, मांडविया ने सदस्यता दिलाई, बोले – छत्तीसगढ़ में ईडी और सीडी की सरकार खत्म होगी

रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। विधायक धर्मजीत सिंह अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। धर्मजीत सिंह के साथ रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी एसडी बड़गैया और लोरमी नगर पंचायत के सभापति नरेंद्र गोस्वामी भी भाजपा में शामिल हुए।

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बना हूं। पूरी दुनिया अभी किसी एक नेता की लोकप्रियता और विश्वसनीयता है, तो वो नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की वापसी होगी। छत्तीसगढ़ में ईडी और सीडी की सरकार खत्म होगी। छत्तीसगढ़ में 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में लोकसभा भी जीतेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा में हम सबके लिए गौरव का क्षण है। मैं धर्मजीत सिंह का हार्दिक स्वागत करता हूं। हम एक बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। यह प्रवेश इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर है। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहने के बाद उस पार्टी को छोड़कर आये तो यह साफ है कि कांग्रेस से सबका मोह भंग है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button