छत्तीसगढ़

नक्सली लीडर मल्ला राजी रेड्डी की मौत, पुलिस अधिकारियों ने की पुष्टि

जगदलपुर। माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य राजिरेड्डी का निधन होने की खबर आई है। हालांकि नक्सलियों की ओर से इसकी पुष्टि होना बचा है। सूत्रों के मुताबिक मल्लाराजी रेड्डी कुछ समय से बीमार चल रहा था। उसने खम्मम, वारंगल व करीमनगर जिलों में माओवादी गतिविधियों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने मल्ला राजी रेड्डी की मौत की पुष्टि की है।

घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ नक्सली उनके शव के पास दुख में विलाप कर रहे हैं। चंद दिनों पहले उड़ीसा के नुआपाड़ा में सीआरपीएफ की टीम पर हुए नक्सली हमले में मेम्बर मल्ला राज़ी रेड्डी का हाथ बताया जा रहा था। इस हमले का खाका, नक्सली सचिव डिवीजन गूड्डू जयराम ने तैयार किया था। नक्सलियों ने जवानों के पास मौजूद तीन एके सीरिज की राइफल लूट ली थी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button