छत्तीसगढ़राजनीति

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने तथा गलत नाम विलोपित करने का समय 15 दिन और बढ़ाया जाए : सांसद सुनील सोनी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुनील सोनी ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने तथा गलत नाम को विलोपित करने के कार्य पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसलिए नए नाम जोड़ने तथा गलत नाम विलोपित करने का समय 31 अगस्त के बाद 15 दिन और बढ़ाया जाए। श्री सोनी ने बताया कि भाजपा द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ का ध्यान इस विषय पर आकर्षित करके अनुरोध किया गया है। श्री सोनी ने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए आदेशों का पालन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के द्वारा नहीं कराया जा रहा है।

भाजपा सांसद सुनील सोनी ने रविवार को राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नाम जोड़ने के लिए तय किए गए बूथ लेवल ऑफिसर कई स्थानों पर हड़ताल पर हैं तथा कई कर्मचारी यूनियन अभी सरकार के विरुद्ध हड़ताल पर बैठे हैं । बूथ लेवल ऑफिसर अपने बूथ पर नहीं बैठ रहे हैं, इसकी शिकायत भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ के निर्वाचन कार्यालय से की गई थी। इस पर निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी कलेक्टर को आदेश देकर बूथ ऑफिसर को निर्धारित स्थान पर जाने का निर्देश दिया गया, फिर भी बूथ लेवल ऑफिसर अभी भी क्षेत्र में भ्रमण नहीं कर रहे हैं और अपने निर्धारित स्थान पर बैठ नहीं रहे हैं। श्री सोनी ने हैरानी जताई कि चुनाव जैसी अनिवार्य सेवा के प्रति उदासीनता का परिचय दिया जाना अवांछनीय है लेकिन निर्वाचन आयोग तथा कलेक्टर द्वारा अभी तक किसी भी बूथ लेवल ऑफिसर पर किसी भी प्रकार की कोई दण्डात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button