छत्तीसगढ़राजनीति

सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास अपने पुत्र खुशवंत साहेब के साथ भाजपा में शामिल, आरंग से दावेदारी

रायपुर। सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास ने अपने पुत्र खुशवंत साहेब के साथ भाजपा प्रवेश कर लिया है। उन्होंने प्रवेश के दौरान मीडिया को बताया कि उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की है। उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक तौर पर बहुत उपेक्षा हुई है। भेदभाव किया. समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया. सम्मान मिला तो इधर आ गए।

बता दें कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, डॉ. रमन सिंह, सुनील सोनी, बृजमोहन अग्रवाल, धरम लाल कौशिक , शिवरतन शर्मा, विजय शर्मा, नवीन मार्कण्डेय,’टंकराम वर्मा, की उपस्थिति में गुरु बालदास साहेब, गुरू खुशवन्त दास साहेब, गुरू आसंभ दास साहेब, गुरु द्वारिका दास साहेब, गुरु सौरभ दास साहेब, श्रीमती लमीक्षा गुरु डहरिया, नपा अध्यक्ष, देवराज जांगड़े, जनपद सदस्य, श्रीमती दिनेश्वरी यशवंत टंडन , जनपद सदस्य, विनोद साहु जनपद सदस्य ने आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हजारों सदस्यों के साथ भाजपा प्रवेश किया।
बता दें कि सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास आज भाजपा में प्रवेश करने जा रहा हैं। रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव के पहले गुरु बालदास कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन कोई पद नहीं मिलने से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे।
गुरु बालदास का प्रदेश के एससी सीटों पर बड़ा प्रभाव है। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति के लिए 10 सीट आरक्षित है, वहीं लगभग 50 सीटों पर अनुसूचित जाति का सीधा प्रभाव है। गुरु बालदास को पार्टी में प्रवेश कर भाजपा सतनामी समाज के वोट बैंक को साधने का काम कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button