छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार सरपंच संघ का 9 सूत्रीय मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

बलौदा बाजार ( प्रखर )। बलौदा बाजार सरपंच संघ द्वारा सैकड़ो की संख्या में बलौदा बाजार के हृदय स्थल दशहरा मैदान पर आज सुबह से ही सरपंचों द्वारा टेंट के नीचे बैठकर अपना प्रदर्शन किया। सरपंच संघ मे कसडोल, पलारी, सिंमगा, भाटापारा एवं पलारी के सरपंच बड़ी संख्या में उपस्थित थे सरपंचों द्वारा अपनी नौ सुत्रीय मांगो को लेकर कलेक्टर के नाम बलौदा बाजार तहसीलदार को ज्ञापन दिए है।

सरपंचों द्वारा दिए गए 9 सूत्रीय मांगों में यह है उनकी मांगे

15 वित्त आयोग की राशि पंचायत के खाता में आंतरिक किया जाये, 50 लाख तक के निर्माण कार्यों में एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाया जाये, निराश्रित पेंशन हितग्राहियों की फॉर्म सालों से लटका हुआ है उन्हें तत्काल स्वीकृत किया जाये तथा हितग्राहियों का रुका हुआ भुगतान तत्काल कराया जाये प्रधानमंत्री आवास को तत्काल प्रारंभ किया जाए, मूल्यांकन सत्यापन के लिए समय निर्धारित किया जाए निर्माण पूर्ण होने पश्चात तत्काल मूल्यांकन सत्यापन किया जाये, मनरेगा योजना अंतर्गत मटेरियल वर्क स्वीकृत किया जाए जैसे सी सी रोड निर्माण, नाली निर्माण, कुआँ निर्माण मनरेगा से निर्माण किए गए कार्यों पूर्ण होने के बाद तत्काल भुगतान किया जाये, गोठान प्रबंध रोका छेका हेतु राशि व्यवस्था किया जाए, ग्राम पंचायत अहिल्दा के सचिव को हटाकर नए सचिव की पदस्थापना किया जाये, गांव-गांव में बिक रहे अवैध शराब बंद हेतु उचित निर्देश थानो को दिया जाये,इन सभी मांगों को लेकर 23 अगस्त को सरपंच संघ हड़ताल में बैठे हुए थे। सरपंच संघ के अध्यक्ष आनंद बंदे ने कहा कि उनकी मांगों को अगर नहीं माना गया तो आगे वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

संवाददाता राजेश्वर गिरी

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button