छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : …और देखते देखते जल उठी यात्रियों से भरी बस

जगदलपुर। जगदलपुर से उमरकोट ओड़िशा जाने वाली गुप्ता ट्रेवल्स में अचानक आग लगने का मामल सामने आया है। आग लगने से अफरातफरी मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ बस को रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा। देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोरिगुमा के पास ओड़िशा जा रही गुप्ता बस की टायर फटने से बस में आग लग गई। आसपास के लोगों ने बस में आग लगता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button