छत्तीसगढ़

तेज रफ़्तार हाइवा और माजदा में भिड़ंत, चालक-हेल्पर की मौत

बिलासपुर। दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत की खबर सामने आई है। हादसे में दोनों वाहन सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मस्तुरी थाना इलाके के रायगढ़-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार हाइवा और माजदा में भिडंत हो गई। हादसे में माजदा चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button