छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व की रमन सरकार गरीबों का अनाज भी खा गई और शौचालय का अधिकार भी : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। भाजपा पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की रमन सरकार 20 लाख फर्जी राशन कार्ड बनाकर 36000 करोड रुपए का गरीबों का अनाज खा गई और प्रदेश में उन्नत शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा कर जनवरी 2018 में राज्य को पूर्ण ओडीएफ घोषित कर 15 लाख घरों को उन्नत शौचालय के अधिकार से वंचित कर दिया और 4000 करोड़ रुपया खर्च कर जनता की गाढ़ी कमाई से मिले टैक्स पर भारी भ्रष्टाचार किया। इसका खुलासा केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में हुआ है की रमन सरकार के दौरान 4000 करोड रुपए शौचालय निर्माण के नाम से खर्च कर दी गई लेकिन 15 लाख लोगों को उन्नत शौचालय नहीं मिला है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की रमन सरकार का मुख्य काम फर्जीवाड़ा कर कमीशनखोरी भ्रष्टाचार करना था प्रधानमंत्री आवास योजना जब शुरू हुई तब 2011 के सर्वे के अनुसार प्रदेश के 18 लाख से अधिक गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास मिलना था लेकिन दौरान रमन सरकार ने पौने चार साल में मात्र ढाई लाख प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर प्रदेश के लाखों गरीबों के साथ धोखा किया था।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में पोने 5 साल में 14 लाख के लगभग ग्रामीण एवं शहरी आवास का निर्माण हुआ है।दो लाख से अधिक पीएम आवास निर्माणाधीन और पीएम को पत्र लिखकर 8 लाख आवास और देने की मांग केंद्र सरकार से की गई है उसके लिये 4 हजार करोड़ का अंशदान की व्यवस्था की गई है। रमन सरकार में नान घोटाला धानन घोटाला चिटफण्ड घोटाला डामर घोटाला स्काईवाक घोटाला दवा खरीदी में घोटाला सड़क निर्माण में घोटाला हर योजना में घोटाला और गड़बड़ियों होती थी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button