छत्तीसगढ़राजनीति

मलकीत सिंह गैंदू प्रभारी महामंत्री संगठन एवं कार्यालय प्रशासन बनाए गए, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन में फेरबदल करते हुए मलकीत सिंह गैंदू को प्रभारी महामंत्री संगठन एवं कार्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि गैंदू आज शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन एवं कार्यालय प्रशासन मलकीत सिंह गैंदू को नियुक्त किया गया हैं। सूत्रों के मुताबिक महासचिवों की नई सूची आने के बाद उम्मीद थी कि मलकीत सिंह गैंदू को प्रभारी महामंत्री संगठन एवं कार्यालय प्रशासन का काम सौंपा जायेगा और यही हुआ भी. इसके पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रवि घोष से चर्चा की और उनसे सुझाव मांगा तो घोष ने कहा कि जिसे भी बनाइए लेकिन प्रभारी महामंत्री संगठन एवं कार्यालय प्रशासन एक ही व्यक्ति को सौंपिए अन्यथा संगठन चलाने में मुश्किलें आती हैं, विवाद होता है।

अंतत: बैज ने इसी आधार पर गैंदू को यह जिम्मेदारी दे दी। समझा जा रहा है कि रवि घोष को चुनाव से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिलहाल घोष के समर्थक खुशी मना रहे हैं कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में खासी जगह मिल गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button