
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा , प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के बारे में दिए गए बयान के विरोध में आज 1 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर विरोध करेगी। महिला मोर्चा ने बयान को अशोभनीय कहा है। जिसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।



