छत्तीसगढ़

शिवचौक निवासी एक युवक की संदिग्ध रूप से मिली लाश .. हत्या या आत्महत्या?

धमतरी – एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने ग्राम कोटाभरी में देर शाम को बरामद की है । लाश के पास से ही पुलिस ने देसी कट्टा भी बरामद किया है । युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है । अब यह हत्या है या आत्महत्या इसे लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। मामला क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस तफ्तीश से ही सामने आ पाएगा । बहरहाल उड़ती खबर यह भी है कि यह प्रेम प्रसंग के चलते की गई आत्महत्या हो सकती है । बाकी प्रमाणिक जानकारी पुलिस जाँच के बाद ही सामने आ पाएगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button