छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा की परिवर्तन यात्रा से बौखलाई कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के दौरे के लिए साजिश रची : राजेश मूणत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायगढ़ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इशारे पर कांग्रेस अफवाह फैला रही थी, मोदी जी के उसी दौरे में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस का झूठ बेनकाब करते हुए कहा है कि मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को बहुत कुछ दिया है, दे रहे हैं और भरोसा है कि आगे भी देते रहेंगे। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने सबके सामने स्पष्ट किया है कि मोदी जी ने कभी भेदभाव नहीं किया। इससे यह आईने की तरह साफ हो गया है कि उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को छोड़कर पूरी कांग्रेस झूठ बोलती है कि छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव हो रहा है। राज्य शासन की ओर से उप मुख्यमंत्री के कबूलनामे से सत्य सामने आ गया है कि भूपेश बघेल झूठ का निर्माण करते हैं और कांग्रेसियों को उस झूठ का सेल्समैन बना दिया है।

राजेश मूणत ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में सिर से पैर तक लिपटी कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता खरपतवार की तरह उखाड़ कर फेंकने तत्पर है तो कांग्रेस अब झूठ की दुकान चला रही है। अब इस दुकान पर भी ताला लगने वाला है। ये वही उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में जन घोषणा पत्र बनाकर कांग्रेस सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और फिर एक साल पहले श्री सिंहदेव ने ही प्रदेश सरकार के एक मंत्रालय से यह कहकर इस्तीफा दिया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना की जिन मांगों को लेकर जनघोषणा पत्र बनाया गया था, उसकी पूर्ति नहीं कर पाने के कारण वह इस पद पर नहीं रह सकते।

राजेश मूणत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विधि विभाग कांग्रेस के इन झूठे प्रचारों को लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और थाना प्रभारी (सिविल लाइंस) के पास अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा न्यायोचित कार्रवाई की मांग करेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button