छत्तीसगढ़राजनीति

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा छत्तीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कोई भी डेवलपमेंट नहीं, कांग्रेस ने केवल पैसे खर्च किये

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने रायपुर पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भाजपा एकात्म परिसर में मीडिया से रू-ब-रू हुए। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री झूठे वादे करने में माहिर हैं। छत्तीसगढ़ में जितना धान उत्पादन होगा, केंद्र सरकार उसको लेने के लिए तैयार है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जितने वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया। कांग्रेस को एक रिपोर्ट कार्ड सबमिट करना चाहिए। छत्तीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कोई भी डेवलपमेंट नहीं हुआ, केवल बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर लगाकर विज्ञापनों में पैसे खर्च किया गया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार विज्ञापन की सरकार है। कांग्रेस अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करे कि 5 साल में क्या किया. 300 से भी अधिक वादे किए थे, लेकिन उसमें से 10 प्रतिशत भी पूरे नहीं हुए। कोयला घोटाला, शराब घोटाला किया। ये घोटालों की सरकार है, इसे घर बैठाना है। इन्होंने अपने गठबंधन का नाम बदला, लेकिन नाम बदलने से नीति-नीयत नहीं बदलती। कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन शराबबंदी की बजाए होम डिलीवरी करने लग गए। छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहा है। यहां के लोग देख रहे हैं कि हमे घर कब मिलेगा। सभी को पीएम आवास मिलना चाहिए।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रदेश में चल रही परिवर्तन यात्रा की जिक्र करते हुए कहा कि माता कौशल्या की भूमि मुझे पहली बार आने का मौका दिया। अटल बिहारी वाजपेई का राज्य बनाने में बहुत बड़ा योगदान है, उनके कारण यह राज्य बन सका। उनको मैं याद करता हूं, और बाकी स्वतंत्रता सेनानी को भी मैं याद करते हुए मैं इस परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए आया हूं। छत्तीसगढ़ के लोगों से उम्मीद है और निश्चित रूप से यहां की सरकार परिवर्तन करके एक बार यहां पर भाजपा की सरकार लाएंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button