छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा, विकास, रोजगार दिया : प्रियंका गांधी

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ पहुंची तथा भिलाई के जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चियों के साथ सुवा नृत्य किया, महिलाओं के साथ सेल्फी ली और सम्मलेन में भौंरा भी चलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके साथ थे। प्रियंका गांधी ने हजारों महिलाओं को संबोधित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रियंका गांधी के आगमन में महिला दीदियों का आत्मविश्वास जगा है। उन्होंने जो नारा दिया, लड़की हूं लड़ सकती हूं’ से युवतियों का हौसला मजबूत हुआ है। हमारी राज्य सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा, विकास, रोजगार दिया है, वे स्वावलंबी हुई है। जबकि भाजपा की सरकार में बस्तर अजायबघर बना रहा। आज बस्तर की माताएं बहनें पपीता, आम, महुआ, इमली की खेती करके स्वावलंबी बन चुकी हैं। राज्य सरकार ने सभी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाया है।

मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके सभी मंत्री, डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान प्रियंका गांधी ने बच्चियों के साथ सुवा नृत्य किया। महिलाओं के साथ सेल्फी ली और सम्मलेन में भौंरा भी चलाया।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

इसके पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सुबह सबेरे रायपुर एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी, कांग्रेस विधायक अरूण वोरा, महापौर एजाज ढेबर, खादय आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। सम्मेलन में मंच पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक विकास उपाध्याय कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button