छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को बिल्कुल भी सुरक्षा नहीं दे पा रही, भाजपा पर लोगों को भरोसा

रायपुर। राजधानी रायपुर पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री काे महिलाओं और बहनों की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के माध्यम से सैनिक स्कूल में भी उनका एडमिशन हो रहा है। विधेयक के माध्यम से राजनीति में भी अहम स्थान देने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। सबको पता था कि यह काम मोदी ही कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने कहा, प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। प्रदेश सरकार केवल बातें करती है, पीएससी का घोटाला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। महिलाओं को ये बिल्कुल भी सुरक्षा नहीं दे पाए। अभी चुनाव है, इसमें इन्हें करारा जवाब मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को भरोसा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में ही प्रदेश और देश में हमें आशीर्वाद मिलेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button