छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी ने आवास न्याय सम्मेलन में 669.69 करोड़ के 414 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 25 सितम्बर को जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में क्षेत्रवासियों को 669 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 195 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 247 कार्यों का शिलान्यास तथा 474 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत के 167 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री और चेक का वितरण किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि, आज जैसे ही मैं यहां आया मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल दिया गया, कहा गया आप बटन दबाइए और मेरे बटन दबाते ही एक दो सेकंड में हजारों करोड़ रुपए गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के बैंक खातों में आ गए। छत्तीसगढ़ की सरकार आज गरीबों के आवास बनवाने के लिए पैसे दे रही है। आज 12 सौ करोड़ रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में आए हैं, आने वाले सालों में भी आपके खाते में इसी तरह पैसे आएंगे। चुनाव के समय हमने आपसे छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करने वाले वायदे किए थे। किसानो का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वायदा हमने किया था, हमने यह वायदा पूरा किया। भूमिहीन मजदूरों को 7000 हजार रुपए प्रतिमाह हमने देना शुरू किया। स्वास्थ्य के लिए 70 लाख परिवारों को हमने 5 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा दी। 42 हजार भर्तियां की। युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए दे रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button