छत्तीसगढ़

अखण्ड ब्राम्हण समाज प्रांतीय इकाई द्वारा सेवा, सहयोग, संस्कार, समर्पण हेतु शिक्षकों का सम्मान

रायपुर। प्रति वर्ष अनुसार, इस वर्ष भी, छ.ग. प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा सेवा सहयोग संस्कार समर्पण का मोटो लिए भाग्य विधाता सम्मान समारोह 2023 का आयोजन वृंदावन हॉल में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। जिसमें शिक्षक वृंद के सम्मान के साथ-साथ मुख्य आकर्षण कोपल वाणी के मूक बधिर बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति रही। साथ ही तीज मिलन समारोह के तहत सौभाग्य तिलक सामग्री एवं भेंट इत्यादि महिलाओं को वितरित कर तीज त्योहार भी मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरीश चंदेल, वाइस चांसलर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय थे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर नीता बाजपेई, राज्य संपर्क अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना उपस्थित थी। मीनल चौबे नेता प्रतिपक्ष एवं सरिता आकाश दुबे पार्षद ब्राह्मणपारा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
भाग्य विधाता सम्मान सम्मान के लिए प्रदेश भर से शिक्षकों की जानकारी मंगाई गई, कोर कमेटी द्वारा 17 शिक्षकों को चयनित कर पुरस्कृत किया गया।
जिसमें विनती तिवारी प्रधान पाठक का शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा लोहारसी, ज्योति शर्मा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एनटीपीसी जमीनी पाली, कल्पना शुक्ला, चंचल शुक्ला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सकरा, भारती दुबे एवं बृजेंद्र कुमार तिवारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टांडा रायपुर, श्वेता शर्मा ब्रह्मविद हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर, युगल किशोर तिवारी , एस सी ई आर टी खैरागढ़ ,डॉ मीनाक्षी बाजपेई प्राध्यापक, आरती शर्मा उच्च वर्ग शिक्षक जेआर दानी कन्या उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर, डॉ गोपा शर्मा शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर रायपुर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा दुर्ग, मंजू शर्मा व्याख्याता जेआर दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर, सुनीता चंदसूर्य दुर्गा महाविद्यालय सहायक अध्यापिका रायपुर, किशोर शर्मा खैरागढ़, शजिन्ता शुक्ला व्याख्याता शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक शाला रीवा विकासखंड आरंग जिला रायपुर, संजय कुमार शुक्ला राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग को सम्मानित किया गया।
प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भारती किरण शर्मा जी ने संगठन का परिचय देते हुए आभार प्रदर्शन किया उन्होंने बताया कि यह संगठन विभिन्न प्रकोष्ठों में कार्य करता है जिसमें शिक्षा प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ नारी प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ और मुख्य प्रकोष्ठ प्रमुख है। अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि इस संगठन की स्थापना 2016 में हुई है तब से संगठन अनवरत विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान करना, शिक्षकों का सम्मान करना वृद्ध आश्रम अनाथ आश्रम एवं कोपल वाणी जैसी संस्थाओं में अपनी सेवा देकर सहयोग करते रहा है साथ ही सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए विभिन्न धार्मिक आयोजन करना जैसे चैत्र नवरात्रि नव वर्ष उत्सव आयोजन करना नवरात्रि के समय 101 कन्याओं को भोजन कराना। प्रतिवर्ष विधवा परित्यक्ता विवाह आयोजित कर गरीब कन्याओं का विवाह कर यह संगठन समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष निशा संगठन के अन्य पदाधिकारी प्रीति शुक्ला सुनीता मिश्रा प्रकाश प्रकाश दीवान हितेश दीवान कमलेश आदि पदाधिकारी ने अपने विशेष भूमिका निभाई।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button