छत्तीसगढ़राजनीति

भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी पहुंचे रायपुर, भाजपा की परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल

रायपुर। भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी आज रायपुर पहुंचे हैं। मनोज तिवारी ने कांग्रेस पार्टी और सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हर तरफ से ये वाइब्रेशन आने लगा हैं। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ हम खड़े हो रहे हैं। बीजेपी की सरकार आए प्रयास करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की कार्यशैली का जो फल है वो छत्तीसगढ़ को मिले।

सांसद मनोज तिवारी ने प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर कहा कि सांसद अगर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं तो ये तो हम गंभीरता से ले रहे हैं। अगर वो सोच रहे कि चुनाव को हम गंभीरता से नहीं ले रहे तो ये उनकी रणनीति है। वे किस बात पर जीतेंगे ये बड़ी बात। इनकी गठबंधन पार्टियां सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करती है। सनातन धर्म को नष्ट करने की भावना रखेंगे तो मुझे नहीं लगता कि किसी भी राज्य में ये आगे रह पाएंगे।

बता दें कि भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और दूसरी 13 सितंबर को जशपुर से शुरू हुई थी। दंतेवाड़ा से रथ मंगलवार को रायपुर पहुंची। राजधानी में जगह जगह रथ यात्रा का स्वागत हुआ और सभा भी हुई। वहीं आज मनोज तिवारी परिवर्तन यात्रा-2 में शामिल होने पहुंचे हुए हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button