छत्तीसगढ़

आई.टी.एम.युनिवर्सिटी की छात्रा अबनार रिज़वी को बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर की मिली डिग्री

रायपुर। आई.टी.एम.युनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में अबनार रिज़वी को Bachelor of Architecture (B.Arch) Degree से नवाज़ा गया है। इसके लिए परिवार वालों ने अबनार को बधाई दी है। बता दें कि दीक्षांत समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम विश्वभूषण हरिचंदन ने अपने उद्ग़ार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में आजीवन सीखने की भावना होनी चाहिए। दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों की सफलता का उत्सव है बल्कि यह उनके अंदर मौजूद अनेक संभावनाओं का भी परिचायक है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित आई.टी.एम.युनिवर्सिटी के इस आठवें दीक्षांत समारोह में students को 3 मानद उपाधि,13 गोल्ड मेडल सहित 377 उपाधियाँ देकर नवाज़ा गया। इस समारोह में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष डॉ.आर.चिदंबरम और छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो.डॉ.उमेश कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. डॉ. पी.वी. रमन्ना, कुलपति डॉ. सुमेन सिंह एवं आई.टी.एम.विश्वविद्यालय की डायरेक्टर जनरल लक्ष्मी मूर्ति,विश्वविद्यालय के अन्य प्रोफेसर,फेकल्टी मेंबर्स,विद्यार्थी और उनके पेरेंट्स उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button