छत्तीसगढ़

रायपुर में 30 सितंबर को निकाली जाएगी गणेश जी की झांकी

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में इस समय गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत आस पास के जिलों में समितियों द्वारा गणेश जी की भव्य मूर्तियां विराजित की गई है। वहीं राजनांदगांव, भिलाई और रायपुर में गणेश जी की भव्य झांकी निकाली जाती है। इस बार भी राजधानी रायपुर में गणेश जी की भव्य झांकी निकाली जाएगी। लेकिन हर किसी के मन में एक सवाल है कि इस बार झांकी किस दिन निकाली जाएगी। लोगों के इस सवाल का जवाब मिल चुका है।
दरअसल, रायपुर में होने वाली गणेश झांकी की तारीख पर मुहर लग चुकी है। राजधानी रायपुर में इस बार गणेश जी की भव्य झांकी 30 सितंबर यानी की शनिवार को निकाली जाएगी। जिला प्रशासन ने झांकी की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, झांकी के दौरान जरुरी व्यवस्था दुरस्त करें और सभी पुख्ता व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाए। बता दें कि, राजधानी रायपुर में पिछले 50 साल से गणेश जी की भव्य झांकी निकाली जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button