छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ आएंगे गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा, प्रदेश कार्यालय में चुनावी रणनीति पर चर्चा

रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम अचानक बना है, पहले सिर्फ गृह मंत्री अमित शाह का दौरा तय था। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा का दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हो रहा है। आज प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर और सह चुनाव प्रभारी डॉ. मनसुख मंडाविया दिल्ली से रायपुर पहुंचे हैं। दोनों नेता एयरपोर्ट से सीधे पार्टी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे हैं। बता दें कि बची हुई सीटों के लिए उम्मीदवार चयन से लेकर चुनावी रणनीति पर रायशुमारी होगी। इसके साथ ही 30 सितम्बर और 3 अक्टूबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लेकर चर्चा हो सकती है।

बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के आला नेता विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दे सकते हैं। इसमें करीब 21 नाम शामिल बताए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अमित शाह पूरे समय प्रदेश कार्यालय में ही रहेंगे। यहां से वे शाम को लगभग 8 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button