छत्तीसगढ़

अखबारी कागज का उपयोग फूड पार्सल के लिए ना करें, स्याही में होते है हानिकारक रसायन और कई तरह के हानिकारक रंजक : खाद्य औषधि प्रशासन विभाग

बेमेतरा। समाचार पत्र दैनिक जीवन में सूचना के महत्वपूर्ण स्त्रोत है, न्यूनतम लागत होने के कारण खाद्य पदार्थों को लाने ले जाने के लिए अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाली अखबारी कागज/पेपर का उपयोग किया जाता है। फूड पार्सल लाने के लिए आमतौर पर फूड्स को अखबार में लपेटा जाता है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर स्ट्रीट फूड के लिए किया जाता है। विक्रेता भोजन पैक करने के लिए और घर पर भी गहरे तले हुए भोजन से अतिरिक्त तेल निकालने के लिये अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज/पेपर का उपयोग किया जाता है।

पर्यावरणीय परिस्थितियों से भोजन को संदूषण से बचाने के लिए खाद्य पैकेजिंग आवश्यक है, लेकिन अखबार के उपयोग किए जाने से भोजन में स्याही का स्थानांतरण होता है, जो भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा को प्रभावित करता है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

अखबार/पेपर को प्रिंट करने के लिए उपयोग की जाने वाली स्याही में डाई आइसोब्यूटाइल फटालेड, डाइएन आईसोब्यूटाइलेट जैसे हानिकारक रसायन एवं कई तरह के हानिकारक रंजक होते हैं, जो तेल के साथ मिल जाते हैं और खाने के जरिये हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जिससे हमारे शरीर में पाचन संबंधी विकार, टॉक्सिसिटी, विभिन्न कैंसर, महत्वपूर्ण अंगों की विफलता तथा प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर होना जैसे विभिन्न प्रकार की बीमारियां होने की संभावना रहती है।

अतएव खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ सामान्य जन एवं खाद्य कार्यकर्ताओं से अपील करता है कि खाने के स्टॉल से खाने पीने की चीजें लेने देने के लिए अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज/पेपर का उपयोग ना करे और यदि कोई खाद्य कारोबार कर्त्ता ऐसा करता है तो उसको इसके दुष्प्रभाव की जानकारी देवे, उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताएं और उसे ऐसा न करने की सलाह दे यदि कोई खाद्य कारोबार करता बार-बार समझाइश के बाद भी ना माने तो कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सिग्नल चौक, जिला बेमेतरा, छ.ग. को सूचित करें।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button