छत्तीसगढ़राजनीति

बस्तर बंद का आयोजन लोकतंत्र की हत्या और सत्ता का खुला दुरुपयोग : अरुण साव

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर दौरे पर कांग्रेस के बस्तर बंद के आव्हान को सत्ता का दुरुपयोग करार देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री की सभा में जाने से रोक रहे हैं। यह लोकतंत्र पर कांग्रेस की तानाशाही है, जिसे बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हर बाधा को पार कर बस्तर भाजपामय होगा।

अरुण साव ने मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि परिवर्तन यात्रा को पूरे प्रदेश में मिले अपार जनसमर्थन से कांग्रेस की नींद उड़ गई है। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी- नेहरू परिवार के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है। अरुण साव ने मुख्यमंत्री द्वारा नगरनार पर दिए गए वक्तव्य के जवाब में कहा कि शराब की दुकानें ढंग से न चला पाने वाले मुख्यमंत्री संयंत्र क्या चलाएंगे। जैसे शराब में दो हजार करोड़ का घोटाला किया गया है, वैसी ही मंशा नगरनार के बारे में थी। जिस तरह की भर्राशाही भूपेश बघेल सरकार ने घोटालेबाजी के लिए की है वैसा केंद्र सरकार नहीं कर सकती। नियम शर्तों के मुताबिक जो हो सकता है, वही होगा। भूपेश बघेल अगर चाहते हैं कि उन्हें घोटाले करने के लिए कोई केंद्रीय संस्थान सौंप दिया जाए तो यह संभव नहीं है। खुद की कुर्सी का ठिकाना नहीं। सरकार जाने वाली है और वे अब भी भ्रम पैदा कर रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button