छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : पति ने की आत्महत्या, पत्नी का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। भिलाई के जामुल थाना इलाके में पति और पत्नी की लाश मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छावनी वार्ड क्रमांक 41की रहने वाली रमली नेताम पति जीतू नेताम उम्र 35 वर्ष की हत्या की खबर सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृत महिला के पति की कोई खबर सामने नहीं आ रहे थी। लेकिन जब आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला की पति जीतू नेताम उम्र 40 वर्ष का कहीं चला गया है। पुलिस खोजबीन करने में जुटी रही और जीतू नेताम मोहल्ले के एक झोपड़ी में फांसी के फंदे लटका हुआ मिला। दोनों मृतक पति पत्नी के तीन बच्चे भी हैं।
फिलहाल पुलिस पति के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने और पत्नी का शव घर पर मिलने पर मर्ग कायम कर मृत्यु के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button