छत्तीसगढ़राजनीति

विधायक कुलदीप जुनेजा का कार्यकाल बढ़ा, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष बने

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा का कार्यकाल बढ़ा दिया है। इस संबंध में आवास एवं पर्यावरण विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि रायपुर उत्तर से विधायक कुलदीप जुनेजा का एक महीने पहले ही कार्यकाल खत्म हुआ था, जिसे अब फिर से बढ़ा दिया गया है। इस पद पर तीन साल का कार्यकाल होता है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इस फैसले को कई तरह से जोडकर देख रहे हैं। कांग्रेसी खेमे में यह चर्चा है कि कहीं जुनेजा की टिकट तो नही कट रही इसलिए डेमेज कंट्रोल करने के लिए उन्हें फिर से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अध्यक्ष बना दिया गया। हालांकिे वे रायपुर उत्तर से टिकट के दावेदार बने हुए हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली पसंद भी माने जाते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button