छत्तीसगढ़राजनीति

बृजमोहन ने किया लाखे नगर से सुंदर नगर गेट तक सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 59 लाख की लागत से लाखे नगर चौक से सुंदर नगर चौक तक लोक निर्माण विभाग से होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर के साथ अन्याय किया है भूपेश बघेल सरकार ने पिछले 5 साल में रायपुर शहर के लिए एक भी काम नहीं किया, एक भी नई सड़क नहीं बनाई, एक भी भवन नहीं बनाया, रायपुर में जितने भी उद्घाटन किया यह वही काम थे जिन्हें जिस काम की स्वीकृति व शुरुआत भाजपा की सरकार ने की थी। स्मार्ट सिटी, विधायक निधि या केंद्रीय योजनाओं के काम को छोड़ दो तो राज्य सरकार ने रायपुर नगर निगम को फूटी कौड़ी नहीं दी। मुख्यमंत्री ने सिर्फ घोषणा के ऊपर घोषणा की उनकी एक भी घोषणाएं जमीनी धरातल पर नहीं उतर पाई।
पार्षद मृत्युंजय दुबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है वार्ड का विकास के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा के ऊपर घोषणा कर रहे हैं स्मार्ट सिटी की योजना, विधायक निधि व केंद्रीय योजनाओं को छोड़ दो तो भूपेश बघेल की सरकार ने सुंदर नगर वार्ड के लिए फूटी कौड़ी नहीं दी है बल्कि भाजपा सरकार में हुए विकास कामों को मेंटेन तक नहीं कर पा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button