छत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस की कार्रवाई, 18 दिनों में 22 लाख कैश, 51 किलो चांदी और सोने के आभूषण जब्त

कोरबा। जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस को न सिर्फ लंबे समय से फरार और असामाजिक तत्वों को पकड़ने में सफलता मिल रही, बल्कि संदिग्ध सामान भी मिल रहें हैं। यदि आंकड़ों की बात करें तो पुलिस ने बीते 18 दिनों के भीतर 22 लाख से अधिक नगदी, 51 किलो चांदी, 84ग्राम स्वर्णाभूषण के अलावा कई अन्य सामाग्री बरामद किए हैं। इन प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

देश में लोकसभा, विधानसभा, त्रि स्तरीय या कोई अन्य चुनाव हो, बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों के अलावा विभिन्न संगठन सहित अन्य लोग सक्रिय हो जाते हैं। उनके द्वारा मतदाताओं को रिझाने का प्रयास शुरू कर दिया जाता है। इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। ऐसे किसी मौके की तलाश में असामाजिक तत्व भी रहते हैं, जो अवसर मिलते ही उत्पात मचाते हैं। जिससे शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया में खलल पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। इन तमाम परिस्थितियों से निपटने में पुलिस की अहम भूमिका होती है। ऐसी किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके, इसके लिए पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने प्रभार संभालने के तुरंत बाद मातहत अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने सुरक्षा इंतजाम की जानकारी लेते हुए वाहन जांच तेज करने,के गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। उनके निर्देश एएसपी अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा सीएसपी द्वय भूषण एक्का, राबिंसन गुड़िया व पंकज ठाकुर के नेतृत्व में तमाम थाना चौकी प्रभारियों ने चेकिंग पॉइंट तैयार कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस की अलग-अलग टीम लंबे समय से फरार वारंटी कि घर पकड़ कर रही है, साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। जिसमें पुलिस को एक के बाद एक सफलता हाथ लग रही है । यदि वाहन जांच अभियान के दौरान मिली कामयाबी की बात करें तो इसकी शुरुआत मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से हुई , जहां पुलिस की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक युवक से सोने और चांदी के जेवर बरामद किए। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शुरू किए गए जांच अभियान में हुई कार्रवाई में अब तक दीपका, हरदी बाजार, कुसमुंडा, उरगा, बांगो, कटघोरा, मानिकपुर व सीएसईबी पुलिस ने अब तक लगभग 22 लाख रुपए नगदी के अलावा 84 ग्राम सोना और 51 किलो से अधिक वजनी चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े और अन्य सामान संदिग्ध हालत में जप्त किए है। इस संबंध में एएसपी श्री वर्मा ने बताया कि जांच अभियान लगातार जारी है। जांच के दुरान संदिग्ध सामान जप्त किए जा रहे है। असामाजिक तत्वों पर लगातार कारवाई की जा रही है।यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

नशे के सौदागरों पर गिर रही गाज

जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ भी अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने बीते 11 दिनों के भीतर 269 लीटर महुआ शराब के अलावा नशीली कैप्सूल व सिरप का जखीरा बरामद करने में सफलता पाई है। मामले में आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।

कहां, क्या हुआ जप्त

दीपका पुलिस ने 32किलो चांदी, 50 ग्राम सोना, 7 लाख 20 हजार नगद, बांगो में 8 लाख, हरदीबाजार में 17किलो से अधिक चांदी, कटघोरा में 4.90 लाख नगदी, मानिकपुर में करीब दो किलो चांदी,34ग्राम सोना व 2लाख केश जप्त हुआ है, जबकि कई थानों के अभी खाते नही खुले हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button