छत्तीसगढ़राजनीति

भूपेश सरकार जनता को पैसा देती है और मोदी सरकार जनता से पैसा वसूलती है : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 5 वर्षों में प्रदेश की जनता की जेब में 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए हैं, तो मोदी सरकार बीते 5 वर्ष में प्रदेश की जनता से 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपए की वसूली की है। भूपेश सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया, धान की अधिकतम कीमत दी। लेकिन केंद्र में बैठी सरकार की बदनीयती के चलते प्रदेश के किसान फिर से कर्ज में दबते गए।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को केंद्र में बैठी सरकार की करतूत को याद करना चाहिए जिसका मूल काम गरीबों, किसानों, मध्यवर्गियो पर टैक्स लगाकर वसूली करना है। प्रदेश की जनता पर अनेक टैक्स लगाकर पेट्रोल, डीजल में मुनाफाखोरी कर, रासायनिक खाद, कीटनाशक, कृषि यंत्रों के बढ़ी हुई कीमतें, टायर ट्यूब में लगे जीएसटी, 410 रूपए के रसोई गैस सिलेंडर को 1200 रुपए में बेचकर, दूध, दही, पुस्तक, कॉपी, स्टेशनरी, जूता-चप्पल पर जीएसटी लगाकर ट्रेन की टिकट के दाम बढ़ाकर, कफन एवं गंगाजल में जीएसटी लगाकर, 5 वर्ष में 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपये वसूली है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ के किसान फिर एक बार कर्ज के बोझ तले दबता चले गए। जब तक केंद्र में मोदी की सरकार रहेगी देश का किसान आर्थिक रूप से कमजोर होते रहेगा क्योंकि मोदी सरकार किसानों को देती नहीं है बल्कि लेती है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश सरकार ने विभिन्न माध्यमों से किसान कर्ज माफी, धान खरीदी, किसान न्याय योजना, बिजली बिल हाफ योजना, गोधन न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता, वनोपज संग्रहण, वृद्धा पेंशन योजना, महिला स्वसहायता समूह की कर्ज माफी, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सीधा जनता के जेब में 1 लाख 75 हजार करोड़ जमा करायी है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button