छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा की करारी हार देखते हुये उनकी बी टीम सक्रिय, अंतागढ़ के षड़यंत्रकारी पुनः सक्रिय : सुरेंद्र वर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा जनता का भरोसा विश्वास पाने में असफल हो गई। भाजपा की बी टीम जो जनता के लिये नहीं बल्कि अपनी स्वार्थ के लिये जानी जाती है। भाजपा का यह षडयंत्र भी असफल रहेगा। कांग्रेस का 75 सीट जीत पुनः सरकार बनायेगी।
सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सीधे तौर पर चुनावी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी दूर-दूर तक नहीं है और अब वोट कटवा प्रत्याशियों के भरोसे जमानत बचाने का प्रयास कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपने छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। यही कारण है कि अंतागढ़ के षड्यंत्रकारी एक बार फिर से साजिश रच रहे हैं। राजनीतिक नफे-नुकसान के लिए भाजपा कहीं पर निर्दलीयों के सहारे है तो कहीं पर अन्य छोटे दलों के सहारे चुनाव लड़ने का प्रयास कर रही है। एक तरफ जहां जेसीसीजे से भाजपा में आए धर्मजीत सिंह को लोरमी से और रोहित साहू को राजिम से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है तो वही भाजपा से जेसीसीजे में वापस आए आरके राय को जेसीसीजे ने प्रत्याशी बनाया है। असलियत यही है कि एक दूसरे के कंधे पर सवार होकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचने का षड्यंत्र फिर से रच रहे हैं अंतागढ़ उपचुनाव में भाजपा और जेसीसीजे के लोकतंत्र विरोधी चरित्र और पाप उजागर हुए, उसके बाद मरवाही उपचुनाव में दोनों साथ मिलकर लड़े अब छत्तीसगढ़ की जनता इन पर विश्वास नहीं करने वाली है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button