छत्तीसगढ़राजनीति

झंडा लगाने के विवाद में युवक से मारपीट, सांसद ने लगाए गंभीर आरोप, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

रायपुर। राजनांदगांव में पार्टी के झंडे लगाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात कांग्रेसी कार्यकर्ता एक युवक के घर में झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान जब युवक ने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी और इस घटना में युवक को गंभीर चोट आई है। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। सांसद ने इस मामले को लेकर कांग्रेस और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की है। साथ ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करने की बात कही है।

सांसद संतोष पांडेय ने राजनांदगांव प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि शहर के तुलासीपुर में देर रात निखिल वैष्णव अपने घर पहुंचे तो देखा कि कुछ युवक कांग्रेस का झंडा उनके घर पर लगा रहे थे। इसी दौरान निखिल ने कहा कि किसकी सहमती मेरे घर पर झंडा लगाया जा रहा है। इसी बात को लेकर कांग्रेस का झंडा लगा रहे युवकों ने निखिल के साथ जमकर मारपीट कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने निखिल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button