छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा के संग सुनी मन की बात

रायपुर। राजधानी के अमलीडीह में बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुनी। पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को सुनने के बाद मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बूथ पर विजय हो इसके लिए सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव की बेला है। 17 को मतदान होना है। सभी अपने बूथ पर एक एक मतदाता से अवश्य संपर्क करें। उन्हें अपनी बात भी बताएं और उनकी बात भी सुनें। दोनों का समावेश कर आगे की यात्रा तय करें। निवेदन करें की आपको मत जरूर देना है, और उन्हें प्रेरित भी करना है। वोट आपके पक्ष में दे या नहीं पर आग्रह आपकी ओर से होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को हम देख रहे है। अविश्वसनीय और अकल्पनीय घटनाओं को देख रहे हैं। प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या चाहिए भ्रष्टाचार माथे पर लिखा है। गौठान, शराब के घोटालों को भी जेपी नड्डा ने याद करते हुए कहा बीजेपी के समय रायपुर ग्रामीण का विकास हुआ था, और आगे बढ़ाना है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button