छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 51 प्रत्याशी मैदान में, 31 अक्टूबर को परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए आज चुनाव हो रहा है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 तक होगा। इसमें करीब 1,500 मतदाता वोटिंग करेंगे। वहीं काउंटिंग 31 अक्टूबर को होगी। बता दें कि 9 पदों के लिए 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए 6, वाइस प्रेसिडेंट महिला के लिए 3, सेक्रेटरी के लिए 5, सह सचिव के लिए 6, कोषाध्यक्ष के लिए 3, लाइब्रेरी सेक्रेटरी के लिए 3 और एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए 19 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button