राष्ट्रीय

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की बहू की सड़क दुर्घटना में मौत, पति बुरी तरह घायल

जोधपुर. पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का अंतिम संस्कार संभवतः कल गुरुवार को होगा। इससे पहले उनका पार्थिव देह आज जोधपुर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि मानवेन्द्र-चित्र की पुत्री हर्षिनी के इटली से जोधपुर पहुंचने के बाद कल विधि-विधान से अंतिम संस्कार होगा।

इस बीच हादसे में घायल पुत्र हमीर सिंह के भी अलवर के निजी अस्पताल से जोधपुर पहुंचने की खबर है। वहीं मानवेंद्र सिंह को आगे के इलाज के लिए अलवर से गुरुग्राम शिफ्ट करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार पुत्री हर्षिनी और पुत्र हमीर सिंह आज शाम तक जोधपुर पहुंच जाएंगे। गुरुवार को अंतिम संस्कार से पहले पार्थिव देह को आमजन की श्रद्धांजलि के लिए जोधपुर आवास पर रखा जा रहा है। इधर, चित्रा सिंह के निधन से पूरे मारवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

गौरतलब है कि पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली से जयपुर लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के बीच रास्ते में नौगांवा क्षेत्र के गांव खुशपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Author Desk

Related Articles

Back to top button