छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार हिंसा : भाजपा ने जांच समिति का किया गठन, 7 दिनों में रिपोर्ट करना होगा पेश

बलौदाबाजार हिंसा : भाजपा ने जांच समिति का किया गठन, 7 दिनों में रिपोर्ट करना होगा पेश

रायपुर। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी बलौदाबाजार हिंसा मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने समिति का गठन किया है. जिसमें कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है. सभी तथ्यों की जांच के बाद जांच समिति 7 दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.
बलौदाबाजार हिंसा में भाजपा ने जिन 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है, उसमें कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल को संयोजक बनाया गया है. इसके साथ ही बलौदा बाजार विधायक और मंत्री टंक राम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, अनुसूचित जाती मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और पूर्व विधायक रंजना साहू को समिति का सदस्य बनाया गया है.

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button