मनोरंजन

दुल्हन ने सफारी के बोनट पर बैठकर बनाई रील, पुलिस ने काटा 15500 रुपये का चालान

सफारी कार के बोनट पर बैठकर दुल्हन को रील बनाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई प्रयागराज पुलिस ने कार का 15,500 रुपये का चालान काटा है।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस स्थित ब्राइडल स्टूडियो में मेकअप कराने के बाद एक दुल्हन रील बनाने के लिए पत्थर गिरजाघर पर पहुंच गई। टाटा सफारी कार के बोनट पर बैठकर उसने रील बनवाई। इसके बाद बिना हेलमेट लगाए स्कूटी चलाकर भी रील बनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उसे देखने के लिए जुटी रही। यह नजारा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रयागराज पुलिस ने सफारी के बोनट पर बैठकर रील बनाने पर 15,500 रुपये और बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने पर 1500 रुपये का चालान काटा है। बताया जाता है कि टाटा सफारी जिले के शंकरगढ़ के सौरभ कुमार के नाम पर परिवहन विभाग में पंजीकृत है। बोनट पर बैठकर रील बनाने वाली युवती का नाम वर्णिका चौधरी है जो अल्लापुर की रहने वाली है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button